Site icon Dainik Savera Times

Boeing ने Stephanie Pope को मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में किया नियुक्त 

आर्लिंगटन (अमेरिका): बोइंग ने अपने सेवा व्यवसाय की प्रमुख स्टेफनी पोप को मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बोइंग के अनुसार, स्टेफनी पोप एक जनवरी से नया कार्यभार संभालेंगी। पोप करीब 30 साल से बोइंग से जुड़ी हैं। कंपनी के रक्षा, वाणिज्यिक हवाई जहाज और सेवा प्रभागों में प्रमुख वित्त पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

पिछले साल ही उन्हें सेवा इकाई का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनया गया था। पोप (51) की इस पदोन्नति के बाद पुरुष-प्रधान उद्योग में उनके सीईओ डेविड कालहॉन (66) का उत्तराधिकारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कालहॉन जनवरी 2020 से बोइंग के सीईओ पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही Breakfast की जगह पीते है सिर्फ चाय, तो आज ही बदलें अपनी ये आदत, जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

 

Exit mobile version