Site icon Dainik Savera Times

Boeing ने Max aircraft के इंजन सुरक्षा संबंधी मानकों से ढील देने की रखी मांग

 

लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। दरअसल उड़ान के दौरान मैक्स शृंखला के कुछ विमानों के इंजन वाला हिस्सा काफी गर्म हो जा रहा था। इससे विमान पर नियंत्रण खो देने की आशंका को देखते हुए पायलटों से एंटी-आइसिंग प्रणाली के इस्तेमाल में खास सावधानी बरतने को कहा गया था।

बोइंग ने विमानन नियामक से इंजन हाउसिंग और एंटी-हाउसिंग प्रणाली से संबंधित सुरक्षा मानकों से मई, 2026 तक ढील देने की अपील की है। उसने कहा है कि नए एवं अपेक्षाकृत छोटे आकार के मैक्स-7 विमानों की आपूर्ति शुरू करने के पहले उसे इस मंजूरी की जरूरत होगी।

बोइंग ने शुक्रवार को कहा कि वह इस समस्या के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में काम कर रही है लेकिन इसे भी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की समीक्षा से गुजरना होगा। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, “इस समाधान को 737 मैक्स विमानों में लगाए जाने के पहले इसका व्यापक परीक्षण किया जाएगा और एफएए भी इसकी समीक्षा करेगा।

हालांकि मंजूरी दिए जाने को लेकर आलोचकों ने नियामक को आगाह किया है। अमेरिकी एयरलाइंस पायलट संघ के प्रवक्ता डेनिस टेजर ने कहा, “हम इंसानी याद्दाश्त पर निर्भर करने वाली सलाह और रियायतों के पक्ष में नहीं हैं। इसके लिए कोई बेहतर तरीका खोजना होगा।”

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

Exit mobile version