Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Neha Dhupia ने बढ़ती उम्र और लुक को लेकर किए गए सवाल का दिया करारा जवाब, बताया- अपना फिटनेस सीक्रेट

July 10, 2025

Neha Dhupia ने बढ़ती उम्र और लुक को लेकर किए गए सवाल का दिया करारा जवाब, बताया- अपना फिटनेस सीक्रेट

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री और प्रोड्यूसर नेहा धूपिया ने हाल ही में एक इवेंट में डर्मेटोलॉजिस्ट्स की भीड़ के सामने बोलते हुए एक ऐसे सवाल का जवाब दिया, जहां एक पुरुष डॉक्टर ने उनसे उनके 40 की उम्र में जवान दिखने का “सीक्रेट” और क्या उन्होंने इसके लिए कोई सर्जरी करवाई है, ये पूछ लिया। नेहा ने शांत लेकिन मज़बूत तरीके से इस मौके को उम्र, लुक्स और महिलाओं पर किए जाने वाले जजमेंट्स पर ज़रूरी बातचीत में बदल दिया।

नेहा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनकी एनर्जी और चेहरे की चमक का राज़ रोज़ाना योग करना है, जिससे उनका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ उनका समर्थन किया। नेहा ने यह भी कहा कि किसी भी उम्र में महिलाओं के लुक्स को लेकर सवाल उठाना और जज करना ठीक नहीं है।

नेहा धूपिया ने कहा, “मैं कई सालों से योग कर रही हूं और इससे मुझे अंदर से शांत और बैलेंस रहने में मदद मिली है, जिसका असर बाहर भी दिखता है। लेकिन मैं ये साफ कहना चाहती हूं कि किसी भी उम्र में जैसा दिखना और महसूस करना है, उसके लिए कोई भी तरीका अपनाना ठीक है, लेकिन महिलाओं के लुक्स पर सवाल उठाना और जज करना बिलकुल भी ठीक नहीं है।

ये एक तरह से बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट होता है और महिलाओं से ये पूछना कि उनके खूबसूरती का ‘सीक्रेट’ क्या है, ये एक नॉर्मल बात मानी जाने लगी है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें महिलाओं के लुक्स को लेकर सवाल पूछना बंद करना चाहिए, चाहे वो 20 की हों या 40 की। मैं आभारी हूं कि योग ने मुझे ऐसा महसूस करने में मदद की, लेकिन हमें ये याद रखना चाहिए कि असली खूबसूरती खुद को अपनाने में है और दूसरों को भी बिना डर के खुद को अपनाने देने में है।”

नेहा के इस सटीक और आत्मविश्वास से भरे जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और उनके इस दृष्टिकोण की सराहना की। अपनी आने वाली प्रोजेक्ट्स और वेल-बीइंग पर फोकस के साथ नेहा धूपिया महिलाओं को यह प्रेरणा देती हैं कि वे खुद को पूरी तरह से स्वीकारें, चाहे वो एक योगा सेशन के जरिए हो या एक सच्ची बातचीत के जरिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें