Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की हुई इमरजैंसी लैंडिंग, सुरक्षित उतारे गए 172 यात्री

June 1, 2024

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की हुई इमरजैंसी लैंडिंग, सुरक्षित उतारे गए 172 यात्री

 

नई दिल्ली: विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ की चेन्नई से मुंबई आ रही एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को यहां ‘‘पूर्ण आपात’’ स्थिति में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस उड़ान में 172 लोग सवार थे। एक सूत्र ने बताया कि विमान सुबह करीब 8.45 बजे उतरा और यात्रियों को सीढ़ी का इस्तेमाल करके विमान से उतारा गया। ‘इंडिगो’ के विमान में बम की धमकी मिलने की पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही ‘इंडिगो’ की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्र ने कहा, ‘‘चेन्नई से मुंबई आ रही ‘इंडिगो’ की उड़ान संख्या 6ई5314 के लिए शनिवार को उस समय पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई, जब विमान चालक ने मुंबई एटीसी को विमान में कथित रूप से बम होने की धमकी की सूचना दी।’’

चेन्नई से मुंबई आ रही उड़ान में कथित रूप से बम की धमकी की पुष्टि करते हुए ‘इंडिगो’ ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई उतरने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दूरस्थ स्थान पर ले जाया गया।’’ सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। विमान की जांच की जा रही है। उसने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें