Site icon Dainik Savera Times

ब्रिजस्टोन,टाटा पावर चुनिंदा टायर डीलरों के ठिकानों पर लगाएंगी ईवी चार्जर

पुणे: ब्रिजस्टोन इंडिया ने देशभर में अपने चुनिंदा डीलरों के यहां ईवी चार्जर लगाने के लिए टाटा पावर ने हाथ करार किया है है। ये सभी चार्जर चौबीसों घंटे चालू रहेंगे। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि टाटा पावर की ओर से 25/30 केडब्ल्यूएच की क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर लगाए जा रहे हैं, जो किसी भी चार पहिया वाहन को एक घंटे में चार्ज कर सकते हैं । इस करार के तहत शिरूर में पुणे –अहमदनगर मार्ग पर स्थित ब्रिजस्टोन के सेलेक्ट स्टोर सुपर टायर्स में इनमें से पहला ईवी चार्जर इंस्टॉल किया गया है। ब्रिजस्टोन ने कहा है कि यह पहल, देश भर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की भारत सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version