Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF Recruitment 2026: सब इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

November 25, 2026

BSF Recruitment 2026: सब इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

BSF Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सब इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में BSF, CRPF, ITBP और SSB में खाली पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किस फोर्स में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 1167 पद रखे गए हैं।

– ITBP में 430 पद
– CRPF में 377 पद
– BSF में 235 पद
– SSB में 125 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित फोर्स में कम से कम 4 साल की नियमित नौकरी पूरी होना जरूरी है। उम्मीदवार का पिछले 5 साल का सर्विस रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। साथ ही मेडिकल जांच में SHAPE-1 कैटेगरी में होना जरूरी है। इस परीक्षा में उम्मीदवार अधिकतम 3 बार शामिल हो सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 साल तय की गई है। वहीं SC और ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। यानी इन वर्गों के उम्मीदवार 37 साल तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाएं।
2. Recruitment सेक्शन में जाएं।
3. भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. फॉर्म चेक करके सबमिट कर दें।
7. आवेदन का प्रिंट निकालकर रख लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें