BSNL Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर शुरू किए गए खास डेटा ऑफर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। BSNL ने जानकारी दी है कि उसके सबसे किफायती डेली डेटा प्लान में अब तय तारीख तक अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलता रहेगा।
BSNL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया कि 2.5GB रोज़ाना डेटा वाले प्रीपेड प्लान में अब 31 जनवरी 2026 तक 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। यानी ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने बाकी एक्स्ट्रा डेटा वाले प्लान्स को लेकर अभी कोई नई घोषणा नहीं की है।
BSNL introduces an upgraded ₹225 prepaid recharge plan offering 3GB data per day (earlier 2.5 gb data per day) without any increase in cost.
Offer valid till 31 Jan 2026
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/41wNbHpQ5c #BSNL #BSNLRechargePlan #BSNLOffer #FestiveOffer… pic.twitter.com/DEwXpOqsHG
— BSNL India (@BSNLCorporate) January 5, 2026
किस प्लान में मिल रहा है फायदा?
न्यू ईयर और क्रिसमस ऑफर के तहत BSNL ने पहले चार रिचार्ज प्लान्स में रोज़ 0.5GB अतिरिक्त डेटा देना शुरू किया था, जिसकी वैधता 4 जनवरी तक थी। इन प्लान्स में STV 225, STV 347, STV 485 और PV 2399 शामिल थे।
अब BSNL ने खास तौर पर 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का ऑफर बढ़ाया है। इस प्लान में आमतौर पर 2.5GB डेली डेटा मिलता है, लेकिन ऑफर के तहत अब यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोज़ 100 SMS भी शामिल हैं।
बाकी प्लान्स की स्थिति
BSNL के अन्य प्लान्स जैसे STV 347, STV 485 और PV 2399 में सामान्य तौर पर 2GB डेली डेटा मिलता है। ऑफर के दौरान इन प्लान्स में भी यूजर्स को 3GB रोज़ाना डेटा दिया जा रहा था।
STV 347: 50 दिनों की वैलिडिटी
STV 485: 72 दिनों की वैलिडिटी
PV 2399: पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी
इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोज़ 100 SMS की सुविधा मिलती है।

