Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL जल्द लॉन्च करेगी VoWi-Fi सर्विस, महिलाओं और छात्रों के लिए बनेंगे स्पेशल प्लान, जानें पूरी जानकारी

November 14, 2025

BSNL जल्द लॉन्च करेगी VoWi-Fi सर्विस, महिलाओं और छात्रों के लिए बनेंगे स्पेशल प्लान, जानें पूरी जानकारी

BSNL : सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए नई-नई सेवाओं पर तेजी से काम कर रही है। 4G सेवाओं के देशभर में विस्तार के बाद अब कंपनी ऐसे समाधान ला रही है, जिनसे नेटवर्क की समस्या और कॉल ड्रॉप की दिक्कत काफी हद तक दूर हो सकेगी। इसी कड़ी में BSNL जल्द ही VoWi-Fi (Voice over Wi-Fi) सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही छात्रों और महिलाओं के लिए विशेष रिचार्ज प्लान भी लॉन्च करने की तैयारी है। आइए इस सर्विस के बारे में जानते हैं…

दो सर्किल में चल रही टेस्टिंग

BSNL ने पहले सभी सर्किल में 4G नेटवर्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया था। अब कंपनी का अगला फोकस कॉल क्वालिटी बेहतर करने पर है। जानकारी के अनुसार, VoWi-Fi सर्विस की टेस्टिंग फिलहाल दो जोन में की जा रही है और शुरुआती नतीजे पॉजिटिव रहे हैं। विशेष रूप से उन इलाकों में जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, वहां यह सेवा काफी अच्छी तरह काम करती दिखाई दी है। फाइनल टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।

क्या है VoWi-Fi और कैसे करेगी काम?

VoWi-Fi तकनीक ऐसे क्षेत्रों में कॉल करने और रिसीव करने में मदद करती है, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है। यदि यूजर किसी वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, तो वह कम मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में कॉल करने के साथ-साथ रिसीव भी कर सकता है। बता दें कि यह तकनीक IP मल्टीमीडिया सिस्टम पर आधारित है और VoLTE की तरह ही उच्च गुणवत्ता वाली आवाज प्रदान करती है। ध्यान देने वाली बात है कि यह सुविधा केवल 4G सिम पर उपलब्ध होगी, इसलिए BSNL के 4G यूजर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इसके लिए फोन की सेटिंग में किसी अतिरिक्त बदलाव की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी दे रही हैं सेवा

हालांकि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पहले से ही VoWi-Fi सेवा दे रही हैं। अब BSNL भी इस क्षेत्र में कदम रखने जा रही है, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी तथा यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

महिलाओं और छात्रों के लिए नए प्लान

कंपनी जल्द ही महिलाओं और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ किफायती रिचार्ज प्लान पेश करने की तैयारी कर रही है। इन प्लानों में डेटा और कॉलिंग लाभ अधिक मिलने की उम्मीद है, ताकि यह खास वर्ग बिना ज्यादा खर्च किए बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें