BSNL New Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान लेकर आई है। बता दें कि अब कंपनी ने 259 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को तेज इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT ऐप का फायदा मिलेगा। यह प्लान खासतौर पर गांव में रहने वाले लोगों के लिए लाया गया है। इसके अलावा BSNL ने दिवाली पर अपने कुछ पुराने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है।
BSNL का 259 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह प्लान BharatNet फाइबर के तहत पेश किया गया है। इसमें हर महीने 25Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी इस प्लान के साथ फ्री इंस्टॉलेशन और मॉडम भी दे रही है। साथ ही Waves OTT ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
2799 रुपये वाले प्लान में मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी
BSNL ने अपने 2799 रुपये वाले सालाना प्लान में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी है। पहले इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 395 दिन हो गई है।
इस प्लान में मिलेंगे ये फायदे-
– पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग
– फ्री नेशनल रोमिंग
– रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा
– हर दिन 100 SMS
– कुल 395 दिनों की वैलिडिटी
2449 रुपये वाले प्लान में भी फायदा
BSNL ने अपने 2449 रुपये वाले सालाना प्लान की वैलिडिटी भी 15 दिन बढ़ा दी है। इस प्लान में यूजर्स को ये फायदे मिलेंगे-
– पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग
– रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
– हर दिन 100 SMS
– फ्री इंटरनेशनल रोमिंग
– 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL यूजर्स को मिलेगा फायदा
BSNL के इन प्लान में कम पैसे में इंटरनेट, कॉलिंग और ज्यादा दिनों तक रिचार्ज का फायदा मिल रहा है। 259 रुपये वाला प्लान गांव में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा है। हालांकि, प्लान लेने से पहले अपने इलाके में इसकी सुविधा जरूर चेक कर लें।

