Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL का नया बजट प्लान, 330 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

September 28, 2025

BSNL का नया बजट प्लान, 330 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

BSNL Recharge Plan : सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया लंबी वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। बता दें कि यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो सालभर की झंझट से बचना चाहते हैं और किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मज़ा लेना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला किफायती प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का 1,999 रुपये वाला 330 दिन का प्लान एक शानदार विकल्प है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

330 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसमें ग्राहकों को 330 दिन की वैलिडिटी के साथ कई फायदे मिलते हैं।

इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी शामिल है। डेटा की बात करें तो कंपनी इसमें डेली 1.5GB डेटा देती है, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में यूजर्स को कुल 495GB डेटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलेंगे, जिससे यह प्लान ज्यादा डेटा और कॉलिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

2% डिस्काउंट का मौका

कंपनी ने बताया है कि अगर ग्राहक इस प्लान को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें 2% का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट ऑफर 15 अक्टूबर तक के लिए ही मान्य है, यानी ग्राहकों के पास इसे रिचार्ज कराने के लिए सीमित समय है। इसके साथ ही BSNL अपने हर रिचार्ज प्लान के साथ BiTV ऐप का बेसिक सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही है, जिससे यूजर्स मनोरंजन का भी मजा ले सकते हैं।

BSNL 4G और 5G की ओर

BSNL सिर्फ नए प्लान ही नहीं, बल्कि अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से अपग्रेड कर रही है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पूरे देश में अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। खास बात यह है कि BSNL भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G सर्विस शुरू की है। कंपनी ने एक साथ 98 हजार 4G टावर लाइव किए हैं और आने वाले समय में लगभग 1 लाख नए 4G टावर लगाने की योजना बना रही है।
वहीं कंपनी का 4G नेटवर्क 5G रेडी है, जिसका मतलब है कि BSNL जल्द ही अपने ग्राहकों को 5G सर्विस भी प्रदान कर सकेगी। उम्मीद है कि साल के अंत तक BSNL 5G सर्विस का भी ऐलान कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें