Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL का नया धमाका… लॉन्ग वैलिडिटी प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद; रोज मिलेगा 3GB डेटा

January 23, 2026

BSNL का नया धमाका… लॉन्ग वैलिडिटी प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद; रोज मिलेगा 3GB डेटा

BSNL Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के जरिए लगातार ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने हाल ही में एक ऐसा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है, जिसने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल के लिए रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, वो भी काफी कम कीमत पर…

₹2799 में पूरे साल की टेंशन खत्म

BSNL के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह नया रिचार्ज प्लान 2799 रुपये का है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ 100 मुफ्त SMS मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है।

इसके अलावा इस प्लान में देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कहीं भी कॉल कर सकते हैं।

प्राइवेट कंपनियों से सैकड़ों रुपये सस्ता

अगर निजी टेलीकॉम कंपनियों के समान प्लान्स पर नजर डालें तो रोज 3GB डेटा वाले एनुअल प्लान्स की कीमत 3599 से 3999 रुपये तक जाती है। ऐसे में BSNL का यह प्लान करीब 800 से 900 रुपये तक सस्ता पड़ता है, जो बजट यूजर्स के लिए एक बड़ा फायदा है।

देशभर में मजबूत हो रहा BSNL का नेटवर्क

BSNL ने हाल के महीनों में अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा ध्यान दिया है। कंपनी ने पूरे देश में 4G सेवाएं शुरू करने के लिए लगभग 1 लाख नए मोबाइल टावर लगाए हैं। आने वाले समय में BSNL और 1 लाख टावर लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे नेटवर्क कवरेज और बेहतर होगा।

BREAKING: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च

जल्द दस्तक दे सकती है 5G सेवा

BSNL की 4G सेवाएं पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं और लगाए गए टावर 5G के लिए भी तैयार हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें