Site icon Dainik Savera Times

BSNL यूजर्स की मौज, रोज मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL's affordable annual plan

BSNL's affordable annual plan

BSNL’s affordable annual plan: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो BSNL का यह प्लान आपके काम आ सकता है। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान दे रही है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। इसमें रोज 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

BSNL के 2799 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL के इस प्लान में एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ग्राहकों को कई फायदे भी दिए जा रहे हैं।

– 365 दिनों की वैलिडिटी।
– रोज 3GB हाई स्पीड डेटा।
– अनलिमिटेड कॉलिंग।
– पूरे भारत में फ्री रोमिंग।
– रोज 100 फ्री SMS।

यानी इस प्लान में आपको पूरे साल कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।


दूसरी कंपनियों से सस्ता है प्लान

BSNL का कहना है कि उसका यह सालाना प्लान दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ता है। इससे ग्राहकों को करीब 1,000 से 1,200 रुपये तक की बचत हो सकती है।इसके साथ ही कंपनी अपने 4G नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। BSNL ने देशभर में नए 4G टावर लगाए हैं। ये टावर आगे चलकर 5G सेवा के लिए भी तैयार हैं।

2499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा इंश्योरेंस

BSNL के पास 365 दिनों वाला एक और प्लान है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। इस प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं।

– 365 दिनों की वैलिडिटी।
– रोज 2GB डेटा।
– अनलिमिटेड कॉलिंग।
– फ्री नेशनल रोमिंग।
– रोज 100 SMS।
– 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर।
– 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस।

किन हादसों पर मिलेगा इंश्योरेंस?

इस प्लान में मिलने वाला 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर सड़क हादसे, आग से जलने, सांप के काटने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं के लिए है। इसके अलावा 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस भी दिया जाता है। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो BSNL के इन दोनों सालाना प्लान पर विचार कर सकते हैं। रिचार्ज करने से पहले प्लान की सभी शर्तें जरूर जांच लें।

Exit mobile version