Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का सबसे सस्ता प्लान

November 27, 2023

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का सबसे सस्ता प्लान

BSNL भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके प्लान यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं. इसके प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ते होते हैं. बीएसएनएल के 365 दिन वाले प्लान सबसे ज्यादा किफायती साबित होते हैं. आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही लाइफ टाइम प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह प्लान Airtel, Jio के मुकाबले कितना किफायती है, डिटेल में आपको बताते हैं.

BSNL का 1515 रुपये वाला प्लान

BSNL यूजर्स के लिए 365 दिनों का बेहद किफायती प्लान पेश करती है. यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर से 1515 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है. इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. प्लान के साथ डेली बेसिस पर 2GB डेटा दिया जाता है. मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा. मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है. कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है.

BSNL 1515 रुपये वाला प्लान कितना किफायती है?

BSNL का 1515 रुपये वाला प्लान Airtel, Jio के 365 दिन वाले प्लान्स के मुकाबले बहुत ज्यादा किफायती है. इस प्लान में आपको पूरे 365 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा मिलता है. Airtel, Jio के प्लान्स में आपको डेली 2GB डेटा तो मिलता है, लेकिन उसके बाद आपको हाई-स्पीड डेटा नहीं मिलता है. स्पीड घटकर 128kbps या 64kbps रह जाती है.

BSNL का प्लान किसके लिए है?

यह बीएसएनएल प्लान उन यूजर्स के लिए भी बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो. या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो किफायत के मामले में इससे बेहतर प्लान शायद ही कोई मिले.

ये भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर आज करें ये पवित्र स्नान-दान, मुहूर्त और सही विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें