Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Budget 2026 : जानिए किस समय पेश होगा Union Budget, कब और कहां देख सकते हैं लाइव भाषण, पढ़ें पूरी खबर

January 31, 2026

Budget 2026 : जानिए किस समय पेश होगा Union Budget, कब और कहां देख सकते हैं लाइव भाषण, पढ़ें पूरी खबर

Budget 2026 Live Streaming: देश के सबसे अहम आर्थिक आयोजनों में से एक केंद्रीय बजट 2026 अब बस एक दिन दूर है। बता दें कि रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम जनता, कारोबारी वर्ग और निवेशकों को कई बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इससे आने वाले साल की आर्थिक दिशा तय होगी।

हर साल की तरह इस बार भी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि सरकार किन सेक्टरों पर ज्यादा खर्च करेगी, टैक्स को लेकर क्या बदलाव होंगे और विकास की प्राथमिकताएं क्या रहेंगी। ऐसे में वित्त मंत्री का बजट भाषण बेहद अहम माना जाता है।

कितने बजे शुरू होगा बजट भाषण?

केंद्रीय बजट 2026 को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण आमतौर पर एक घंटे से डेढ़ घंटे तक चल सकता है। भाषण समाप्त होने के बाद बजट से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में रखे जाएंगे।

कहां देखें बजट 2026 का लाइव प्रसारण?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण नई दिल्ली स्थित संसद भवन से दिया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। दर्शक इसे इन माध्यमों से लाइव देख सकते हैं:

-दूरदर्शन (DD News)

-संसद टीवी
-प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) का YouTube चैनल
-आधिकारिक वेबसाइट – indiabudget.gov.in

लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 11 बजे से कुछ मिनट पहले ही शुरू हो जाएगी, ताकि लोग समय से जुड़ सकें।

अगर लाइव न देख पाएं तो क्या करें?

वहीं जो लोग बजट भाषण लाइव नहीं देख पाते, वे बाद में भी इसे आसानी से देख सकते हैं। संसद टीवी और PIB के YouTube चैनल पर पूरा भाषण रिकॉर्डिंग के रूप में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, बजट से जुड़ी अहम जानकारी जैसे बजट हाइलाइट्स, टैक्स से जुड़े प्रस्ताव और खर्च का पूरा ब्योरा सरकारी वेबसाइट indiabudget.gov.in और PIB की साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें