Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट को लेकर पूरे देश की निगाहें सरकार पर टिकी हुई हैं, क्योंकि हर साल बजट आम लोगों की ज़िंदगी पर सीधा असर डालता है। खास तौर पर मध्यम वर्ग और गरीब तबके को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि बजट के बाद उनकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।
आम जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बजट के बाद कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। सरकार के फैसले रोज़मर्रा की ज़रूरतों, इलाज, पढ़ाई और जीवनशैली को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से बजट से जुड़ी हर घोषणा लोगों के लिए बेहद अहम होती है।
खेल-कूद से जुड़े सामान होंगे सस्ते
इस बार के बजट में खेल-कूद से जुड़े सामानों को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकार के फैसले के बाद अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और खेलों में इस्तेमाल होने वाले कई सामानों के दाम कम हो सकते हैं। इससे न सिर्फ आम लोग सस्ते दामों पर खेल सामग्री खरीद पाएंगे, बल्कि युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। मांग बढ़ने से खेल उद्योग को भी फायदा होने की उम्मीद है।
अब दवाओं पर भी खर्च होगा कम
बजट में स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र को भी राहत दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं अब सस्ती होंगी। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से महंगे इलाज का बोझ झेल रहे हैं। दवाओं के दाम कम होने से इलाज पहले के मुकाबले ज्यादा सुलभ और किफायती हो जाएगा।
चमड़ा होगा सस्ता
चमड़े से बने सभी Product सस्ते होंगे।
मोबाइल फोन और ईवी की बैट्री सस्ती
बजट में मोबाइल फोन और EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती
बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती होगी।
इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट सस्ते
हर घर में यूज होने वाले इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे।
सस्ती हुई बीड़ी
बजट में सिगरेट तो सस्ती नहीं लेकिन बीड़ी सस्ती हो गई है।
सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें सस्ती
अब मार्केट में सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे।
कपड़े भी होंगे सस्ते

