Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 471 अंकों का उछाल

November 6, 2023

शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 471 अंकों का उछाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र में सोमवार को तेजी जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 471.45 अंक उछलकर 64,835.23 पर पहुंच गया। निफ्टी 126.75 अंक चढक़र 19,357.35 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में मुख्य रूप से लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर लाभ में रहे।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। शुक्रवार को बीएसई 282.88 अंक या 0.44 प्रतिशत चढक़र 64,363.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 97.35 अंक या 0.51 प्रतिशत बढक़र 19,230.60 अंक पर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें