BYD Denza D9: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच अब एक और लग्जरी ब्रांड दस्तक देने की तैयारी में है। दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD अपने प्रीमियम सब-ब्रांड Denza को भारत में पेश करने जा रही है। कंपनी की शुरुआत लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV Denza D9 के साथ हो सकती है।
इस शानदार इलेक्ट्रिक MPV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इसमें लग्जरी सुविधाओं के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। आइए जानते हैं Denza ब्रांड की शुरुआत से लेकर भारत आने वाली D9 की खासियतों तक की पूरी जानकारी।
2010 में हुई थी Denza ब्रांड की शुरुआत
Denza की कहानी साल 2010 में शुरू हुई थी। उस समय चीन की BYD और जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता Mercedes-Benz ने मिलकर 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला जॉइंट वेंचर बनाया था।
इस साझेदारी का उद्देश्य प्रीमियम सेगमेंट में आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करना था। बाद में BYD ने इस ब्रांड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर ली, जबकि Mercedes-Benz के पास 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रह गई। अब BYD इसी लग्जरी ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
1 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है Denza D9 की कीमत
भारत में Denza की पहली पेशकश D9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है। इसका डिजाइन काफी बड़ा और प्रीमियम है। कंपनी ने इसके केबिन को खासतौर पर लग्जरी और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
इसकी संभावित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और लॉन्च की तारीख की पुष्टि होना बाकी है।
2+2+3 सीटिंग लेआउट और मसाज सीटों की सुविधा
Denza D9 का इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट दिया गया है, यानी इसमें कुल सात लोग सफर कर सकते हैं। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें मिलती हैं, जिनमें कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।
-हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा।
-10-वे इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट।
-10-पॉइंट मसाज फंक्शन।
-पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल।
-मिनी फ्रिज और बड़ा एंटरटेनमेंट डिस्प्ले।
इन सुविधाओं के चलते यह MPV लंबी यात्राओं के दौरान यात्रियों को आरामदायक अनुभव देने के लिए तैयार की गई है।
एक चार्ज में 600 KM से ज्यादा चलने का दावा
Denza D9 में BYD की मशहूर Blade Battery टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगभग 103 kWh का बैटरी पैक मिलता है।
कंपनी के उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट और दावों के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, वास्तविक रेंज ड्राइविंग कंडीशन और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। इस MPV में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसके पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 369 BHP से अधिक और टॉर्क 470 Nm बताया गया है।
ये भी पढ़ें…
भारत में Toyota Vellfire और Lexus LM से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये के प्राइस सेगमेंट में आने के बाद Denza D9 को कई लग्जरी MPV से मुकाबला करना पड़ सकता है।

