Site icon Dainik Savera Times

बायजू ने जिनी थाटिल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी किया नियुक्त

 

नई दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनी बायजू ने इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिनी थाटिल को अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है। थाटिल ने अनिल गोयल का स्थान लिया। गोयल तीन वर्ष तक मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के पद पर सेवा देने के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं।

बायजू इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन मोहन ने कहा, ‘‘ हमें बायजू के सीटीओ के रूप में जिनी थाटिल को पदोन्नत करते हुए खुशी हो रही है। उनका व्यापक अनुभव व नेतृत्व कौशल उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाता है’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अनिल गोयल का उनके अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर आज करें ये पवित्र स्नान-दान, मुहूर्त और सही विधि

Exit mobile version