Site icon Dainik Savera Times

बायजू की शासन संरचना पर्याप्त विकसित नहीं हुई, सलाह की उपेक्षा की गई: प्रोसस

नयी दिल्ली: शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप बायजू के निवेशक प्रोसस एनवी ने मंगलवार को कहा कि संकटग्रस्त कंपनी की शासन संरचना पर्याप्त विकसित नहीं हुई थी। प्रोसस ने साथ ही कहा कि कंपनी में उसके पूर्व निदेशक के बार-बार प्रयासों के बावजूद ”नियमित रूप से सलाह की उपेक्षा” की गई। प्रोसस ने इस साल बायजू का मूल्यांकन 22 अरब अमेरिकी डॉलर से घटाकर 5.1 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया था।

उसने कहा कि उसके निदेशक ने पिछले महीने बायजू के बोर्ड से हटने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि वह ”कंपनी और उसके हितधारकों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को पूरा करने में असमर्थ थे।” प्रोसस ने एक बयान में कहा कि 2018 में उसके पहले निवेश के बाद से बायजू ने काफी वृद्धि की है। निवेशक ने आगे कहा, ”लेकिन, समय के साथ इसकी रिपोर्टिंग और शासन संरचनाएं उस पैमाने की कंपनी के लिए पर्याप्त रूप से विकसित नहीं हुईं।”प्रोसस ने कहा कि बायजू के कार्यकारी नेतृत्व ने रणनीतिक, परिचालन, कानूनी और कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े मामलों से सलाह और सिफारिशों की नियमित रूप से उपेक्षा की।

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

Exit mobile version