Site icon Dainik Savera Times

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए CAG को मिला Rajbhasha Kirti पुरस्कार

 

नई दिल्ली : नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) कार्यालय को राजभाषा नीति के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। कैग ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को हिंदी दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे में कैग कार्यालय के महानिदेशक भवानी शंकर को पुरस्कार प्रदान किया।

बयान के अनुसार, यह पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए 300 से अधिक कर्मियों वाले मंत्रालय/विभाग श्रेणी में राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रदान किया गया है। कैग ने पिछले साल ‘हिंदी पखवाड़ा 2022’ में राजभाषा नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया था।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version