नयी दिल्ली: कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जी 20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है और जी 20 शिखर सम्मेलन के सक्षम नेतृत्व करने पर साधुवाद दिया है। कैट ने इसको लेकर आज श्री माेदी को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि जी 20 की अभूतपूर्व सफलता से हमारे महान देश भारत को विश्व स्तर पर गरिमा मिली है । अब देश श्पीरी मोदी की परिकल्पना के अनुसार ‘विश्व गुरु’ की ओर बढ़ रहा है। कैट ने दिल्ली में एक मेगा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने की भी इच्छा जताई है और श्री मोदी से मिलने का समय मांगा है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

