Dainik Savera Times

Canada ने अंतर्राष्ट्रीय छात्र वीजा पर 2 वर्ष की तय की समय सीमा, पढ़ें खबर

 

इस सीमा के परिणामस्वरूप 2024 में 3,64,000 नए वीजा जारी किए जाने की उम्मीद है। 2023 में करीब 5,60,000 वीजा जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह समय सीमा 2 वर्ष के लिए लागू रहेगी। वहीं 2025 में जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या का इस वर्ष के अंत में पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

ग्लोबल न्यूज ने मिलर के हवाले से कहा, ‘कनाडा में अस्थायी निवास में स्थिरता लाने और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि 2024 तक कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या में और वृद्धि न हो, हम 2024 से राष्ट्रीय आवेदन प्रवेश पर 2 सालों की समय सीमा निर्धारित कर रहे हैं।’

सीबीसी न्यूज के अनुसार, देश आवास संकट से जूझ रहा है। प्रांत लगातार संघीय सरकार के समक्ष कनाडा में प्रवेश करने वाले गैरस्थायी निवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में ही यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट: मंत्री संजीव अरोड़ा बोले-‘अब 4 घंटे से ज्यादा कटौती नहीं’

Exit mobile version