Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

118वें संस्थापक दिवस पर Canara Bank ने नए उत्पाद एवं सेवाएं लॉन्च किए

November 21, 2023

118वें संस्थापक दिवस पर Canara Bank ने नए उत्पाद एवं सेवाएं लॉन्च किए

​

नई दिल्ली : 118वें संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में श्री के सत्यनारायण राजु, केनरा बैंक के एमडी व सीईओ एवं कार्यपालक निदेशकों ने ग्राहकों के लिए 3 नए उत्पाद लॉन्च किए। ये तीन नए उत्पाद एवं सेवाएं निम्नानुसार हैं। कॉर्पोरेट ऐल : यह बैंक के कॉर्पोरेट ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करेगा, ग्राहक कॉर्पोरेट इंटरनैट बैंकिंग और केनरा ऐल कॉर्पोरेट ऐप के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं।

व्हाट्सएप्प बैंकिंग चैनल :मिनी स्टेटमैंट, बैलेंस इन्क्वायरी जैसे 18 सेवाएं केवल 9076030001 पर ‘हाय/हैलो’ संदेश भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। केनरा यूपीआई 123 पे :यह फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक आईवीआर आधारित यूपीआई समाधान है। किसी भी बैंक के खाताधारक 8 क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में उठा पटक जारी, अभिषेक के पास ऑरेंज तो इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें