Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

केनरा बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 75 प्रतिशत बढक़र 3,535 करोड़ रुपये पर

July 24, 2023

नयी दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाले केनरा बैंक ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत बढक़र 3,535 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में गिरावट और ब्याज आय में वृद्धि से उसे मदद मिली। बेंगलुरु स्थित ऋणदाता ने एक साल पहले की अवधि में 2,022 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 2023-24 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढक़र 29,828 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 23,352 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 18,177 करोड़ रुपये से बढक़र 25,004 करोड़ रुपये हो गई। जून तिमाही के अंत में सकल एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) घटकर 5.15 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 6.98 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए 2.48 प्रतिशत से घटकर 1.57 प्रतिशत रह गया। इसके चलते फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 2,418 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,673 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल हारने के बाद गुजरात टाइटंस के साथ हादसा, खिलाड़ियों को होटल ले जा रही बस में लगी आग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें