Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

CandyToy Corporate ने विनिर्माण सुविधाओं के विस्तार के लिए जुटाए 110 करोड़ रुपये

November 26, 2024

CandyToy Corporate ने विनिर्माण सुविधाओं के विस्तार के लिए जुटाए 110 करोड़ रुपये

CandyToy Corporate : कैंडीटॉय कॉरपोरेट (सीटीसी) ने वित्त पोषण चक्र में 110 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है। इंदौर स्थित कैंडी टॉय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस ‘सीरीज ए’ वित्त पोषण चक्र का नेतृत्व घरेलू निवेशकों, उच्च ‘नेटवर्थ’ वाले लोगों (एचएनआई), एंजेल निवेशकों और संस्थागत निवेशकों के एक बड़े समूह ने किया।

‘सीरीज ए’ वित्त पोषण चक्र किसी स्टार्टअप द्वारा पूंजी जुटाने की प्रक्रिया के चरणों में से एक है। सीटीसी के निदेशक गौरव मीरचंदानी ने कहा, ‘‘ हम बहुत ही बेहतरीन चरण में प्रवेश कर रहे हैं। 13 प्रतिशत परिसमापन के साथ 110.5 करोड़ रुपये का यह वित्त पोषण न केवल हमारी वृद्धि को गति देगा,

बल्कि अविश्वसनीय प्रतिभा में भी निवेश करेगा सीटीसी. कोलगेट, प्यूमा, एमटीआर, बॉर्नविटा, येलो डायमंड्स, विस्तारा एयरलाइंस और एयरएशिया जैसी कंपनियों के लिए ‘कैंडी टॉय’ बनाती है। इसने रिलायंस रिटेल के साथ भी साझेदारी की है।‘कैंडी टॉय’ में प्रत्येक खिलौना किसी न किसी तरह की कैंडी के साथ आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें