Capital Small Finance Bank ने IPO के लिए SEBI के पास किए दस्तावेज दाखिल
September 29, 2023
नई दिल्ली: कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। मसौदा रेड हेंरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 450 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और मौजूदा निवेशकों द्वारा 24.12 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस में शेयर बेचने वालों ओमान इंडिया ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट, पीआई वेंचर्स एलएलपी, एमिकस कैपिटल प्राइवेट, एलएलपी और एमिकस कैपिटल पार्टनर्स इंडिया शामिल हैं।