Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sourav Ganguly की सालबोनी परियोजना में साझेदारी करेगी कैप्टेन स्टील 

September 17, 2023

Sourav Ganguly की सालबोनी परियोजना में साझेदारी करेगी कैप्टेन स्टील 
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में प्रस्तावित इस्पात संयंत्र कैप्टेन स्टील के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। कैप्टन स्टील के निदेशक संजय गुप्ता ने शनिवार को कहा कि गांगुली के समर्थन से एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने का इरादा है और इसके लिए राज्य सरकार से 600-700 एकड़ जमीन मुहैया कराने का अनुरोध भी किया गया है।
गांगुली के करीबी दोस्त गुप्ता ने संयंत्र के लिए जमीन आवंटित हो जाने के संकेत देते हुए कहा कि 2,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत 10 लाख टन क्षमता वाला एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी को जल्द ही इस परियोजना से संबंधित जरूरी लाइसेंस मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारा इरादा इस संयंत्र से ढाई साल में उत्पादन शुरू कर देने का है।
” गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना में कैप्टन स्टील मुख्य निवेशक होगी और गांगुली के हितों को भी आगे चलकर तय कर लिया जाएगा। गांगुली पिछले 15 वर्षों से कंपनी के प्रमुख उत्पाद कैप्टन टीएमटी बार के ब्रांड अंबेसडर रहे हैं। गांगुली ने इस परियोजना को स्वीकृति देने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा, ह्लहम बंगाल में अपने तीसरे इस्पात संयंत्र के निर्माण की शुरुआत कर रहे हैं।
कई लोगों को लग सकता है कि मैंने सिर्फ खेल ही खेला है लेकिन हमने 2007 में एक छोटा इस्पात संयंत्र शुरू किया था। पांच से छह महीनों में मेदिनीपुर में हमारे नए इस्पात संयंत्र का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल के उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले गांगुली ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ के मेड्रिड रोडशो में हिस्सा भी लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें