Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी से कारें हो जाएंगी महंगी, जानिए क्या है वजह?

December 9, 2024

जनवरी से कारें हो जाएंगी महंगी, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली: विभिन्न कार मॉडलों की कीमतें बढ़ने वाली हैं क्योंकि वाहन विनिर्माताओं ने जनवरी से कीमतों में बढ़ौतरी की घोषणा की है। कार विनिर्माता अगले महीने से कीमतों में बढ़ौतरी लागू करने का मुख्य कारण इनपुट लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि बताते हैं। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि यह कवायद हर साल दिसंबर में वाहन विनिर्माताओं द्वारा वर्ष के अंतिम महीने में बिक्री की मात्र बढ़ाने के लिए की जाती है, क्योंकि ग्राहक नए साल में वाहन खरीदने के लिए बाद के महीनों तक खरीदारी स्थगित कर देते हैं। परामर्श कंपनी डैलॉयट इंडिया के साझेदार रजत महाजन ने कहा कि हमने भारत में कीमतों में बढ़ौतरी के कुछ चक्र देखे हैं। यह कैलेंडर वर्ष और वित्त वर्ष की शुरुआत में होता है, लेकिन कुछ वाहन मूल कलपुर्जा विनिर्माता (ओईएम) अपने नियोजित लॉन्च के आधार पर भी समय चुनते हैं।

रेटिंग एजैंसी इक्रा के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रमुख (कॉर्पोरेट रेटिंग) रोहन कंवर गुप्ता ने कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनियां आमतौर पर कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में कीमतों में वृद्धि करती हैं, ताकि मुद्रास्फीति के दबाव और कमोडिटी की कीमतों आदि के कारण परिचालन लागत में वृद्धि जैसे कारकों की भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभिन्न कार विनिर्माताओं द्वारा घोषित मूल्य वृद्धि इसी कारण से है। ध्यान दिया जाना चाहिए कि यात्री वाहन उद्योग में विभिन्न मॉडलों पर पहले से ही भारी छूट की पेशकश की जा रही है, उद्योग का ध्यान भंडारण के स्तर को कम करने पर है।

प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया भी एक जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में 25,000 रुपए तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करेगी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि वह अगले महीने से अपने संपूर्ण मॉडल श्रृंखला की कीमतों में 3}?तक की वृद्धि करेगी।

होंडा कार्स इंडिया भी कीमतों में बढ़ौतरी पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है कि कितनी बढ़ौतरी की जाएगी। लक्जरी कार बाजार की अग्रणी कंपनी मर्सीडीज-बेंज इंडिया जनवरी से कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करने की योजना बना रही है।?ऑडी इंडिया अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। बीएमडब्ल्यू इंडिया अगले साल जनवरी से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना बना रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें