Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda Motor की हिताची एस्टेमो के शेयर खरीदने की योजनाओं को CCI की मिली मंजूरी

October 11, 2023

Honda Motor की हिताची एस्टेमो के शेयर खरीदने की योजनाओं को CCI की मिली मंजूरी

 

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जापान की जेआईसीसी-01 लिमिटेड पार्टनरशिप और होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड (एचएमसीएल) द्वारा हिताची एस्टेमो लिमिटेड (एचएएल) में कुछ शेयर अधिग्रहीत किए जाने की योजना को मंजूरी दे दी है। जेआईसीसी-01 जापान सरकार की निवेश कंपनी जापान इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन समूह की कंपनी है।

आयोग ने इसके साथ ही हिताची एस्टेमो लिमिटेड द्वारा हिताची एस्टेमो इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम्स (एचएईएमएस) की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रस्तावित नए संयोजन के तहत जेआईसीसी शेयर अधिगहण के माध्यम से एचएएल में 20 प्रतिशत मताधिकार, कुछ नियंत्रण संबंधी अधिकार तथा निदेशकमंडल में प्रतिनिधित्व और अन्य अधिकार प्राप्त करेगी।

इसके साथ होंडा मोटर द्वारा एचएएल में अतिरिक्त 6.6 प्रतिशत मतदान अधिकार हासिल किया जाएगा। इससे अधिग्रहण की जा रही कंपनी एचएएल में उसका मताधिकार 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। बयान के मुताबिक स्वीकृत पुनर्गठन योजना में हिताची एस्टेमो द्वारा हिताची एस्टेमो इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम्स में 49 प्रतिशत शेयर का अधिग्रहण कर उसमें अपनी हिस्सेदारी शत-प्रतिशत तक ले जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें