नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने इसी साल जून महीने में सीईओ का पदभार संभाला था। अब कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दे दी है। जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है, “कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अमित अग्रवाल, आईएएस (सीजी:93), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 2 नवंबर, 2023 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए विस्तार को मंजूरी दे दी है।” यानी 2 नवंबर, 2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।”
केंद्र सरकार ने UIDAI के CEO Amit Agarwal कार्यकाल बढ़ाया

