Site icon Dainik Savera Times

Central Government ने उच्च कीमत पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए Portal शुरू किया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बिजली की अधिकतम मांग वाले मौसम के दौरान कुछ श्रेणियों के लिए 12 रुपये प्रति यूनिट की सीमा से अधिक कीमत पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने इस पोर्टल की शुरुआत की। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने अगले दिन की आपूर्ति के लिये ऊंचे मूल्य के एक दिन पहले बाजार (एचपी-डीएएम) और सरप्लस बिजली पोर्टल (पीयूएसएचपी) पेश किया है।

इससे पहले फरवरी में, बिजली नियामक सीईआरसी ने एचपी-डीएएम खंड को मंजूरी दी थी। यहां पर बिजली को 50 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर बेचा जा सकता है। एचपी-डीएएम खंड महंगी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के जरिये बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा। बयान में कहा गया है कि केवल उन्हीं उत्पादन संयंत्रों को एचपी-डीएएम में बिक्री की अनुमति दी जाएगी, जिनकी बिजली उत्पादन की लागत 12 रुपये प्रति यूनिट से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक समारोह में राज्य सरकारों और बिजली क्षेत्र के 200 से अधिक हितधारकों की उपस्थिति में पोर्टल को पेश किया।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

Exit mobile version