Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 सेंट्रो ने रूस में बैंक का अधिग्रहण किया, रुपये-रूबल में कारोबार को बढ़ावा देने का लक्षय़ 

October 5, 2023

 सेंट्रो ने रूस में बैंक का अधिग्रहण किया, रुपये-रूबल में कारोबार को बढ़ावा देने का लक्षय़ 
मुंबई: सेंट्रो ग्रुप ने रूस के एक बैंक ‘वल्र्ड ऑफ प्रिविलेजेज’ में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। समूह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।आधिकारिक बयान के अनुसार, सोवियत-काल के बाद के 29 साल पुराने बैंक की 50.001 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का लक्षय़ रुपये-रूबल में कारोबार की सुविधा शुरू करना है। समूह ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच लेनदेन को आसान बनाने की योजना बना रहा है क्योंकि भारत के रूस के लिए माल का पसंदीदा आपूíतकर्ता बनने के साथ व्यापार और वाणिज्य बढ़ रहा है।
समूह के संस्थापक और चेयरमैन नवीन राव ने कहा, ह्लहम आपसी नोस्ट्रो/वोस्ट्रो खातों के लिए भारतीय बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं। बैंक एफपीआई लाइसेंस और अन्य कानूनी तरीकों के माध्यम से भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए रूस के खुदरा निवेशकों को लक्षित करते हुए ब्रोकर लाइसेंस के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहता है।एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देशय़ यूपीआई, आरयू पे कार्ड जैसी भारतीय और रूसी निपटान प्रणालियों का उपयोग करके भारत आने वाले रूसियों और रूस जाने वाले भारतीयों के लिए रूबल/रुपये के भुगतान को बढ़ावा देना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें