Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CG Power एंड Industrial Solutions का चौथी तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 428 करोड़ रुपये पर

May 9, 2023

CG Power एंड Industrial Solutions का चौथी तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 428 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने 2022-23 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 428.22 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग चार गुना है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 111.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढक़र 1,917.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,492.77 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 1,358.03 करोड़ रुपये से बढक़र 1,654.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें