नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों के सहयोग से सभी खरीद के लिए ग्राहकों में बिल मांगने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ नाम से ‘चालान प्रोत्साहन योजना’ आज से शुरू की गयी जिसके तहत ग्राहकों को बिल अपलाेड करने पर तिमाही आधार पर एक करोड़ रुपये के बंपर पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि गुरूग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा और केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की मौजूदगी में इस योजना का शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

