Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतों में परिवर्तन, देखें आज की लेटेस्ट रेट्स की लिस्ट

April 19, 2024

Petrol और Diesel की कीमतों में परिवर्तन, देखें आज की लेटेस्ट रेट्स की लिस्ट

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट किए जाते है। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। ऐसे में बहार जाने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों की लेटसेट रेट्स पर एक नज़र मार लेती चाहिए। जानकारी के अनुसार आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वही देखा जाये तो देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। और वहीं, राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। इसके साथ कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। तो चलिए जानते है कि आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल किस भाव में मिल रहा है। राज्य स्तर पर बात करें तो आज यूपी में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

यहां पेट्रोल के दाम 10 पैसे घटकर 94.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे घटकर 87.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजारत, हिमाचल, झारखंड, केरल , मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वही बाकि राज्यों की बात करे तो बिहार, असम, गोवा . हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, तमिल नाडु. तेलंगाना और पश्चुिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

–दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

–मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.54 रुपये प्रति लीटर है।

  1. ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें