Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में हुआ महंगा, जानिए लेटेस्ट रेट

July 11, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में हुआ महंगा, जानिए लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 11 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज यूपी में पेट्रोल 23 पैसे घटकर 94.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे घटकर 87.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वही मध्यप्रदेश में पेट्रोल 38 पैसे घटकर 107.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे घटकर 92.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

आपको बता दें कि आज बिहार और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 2 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2 पैसे बढ़कर 91.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें