Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में घटे दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 12 सितंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज यूपी, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। तो वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं।

आपको बता दें कि आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां आज आपको पेट्रोल 5 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके इलावा यूपी में बात करें तो यहां पर पेट्रोल 21 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे घटकर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 69 पैसे घटकर 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

Exit mobile version