नई दिल्ली: जीएसटी परिषद के बड़े फैसले के बाद अब पूरे देश में कर ढांचे में व्यापक बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि उद्योग जगत और अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के तहत टैलीविजन एवं एयर कंडीशनर जैसे उपभोक्ता वस्तुओं के अलावा खानपान और रोजमर्रा के कई सामानों पर दरें कम की गई हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इस संदर्भ में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से खास बातचीत की गई।
GST में बदलाव ‘लोगों के लिए सुधार’, देश की 140 करोड़ आबादी को होगा लाभ: Nirmala Sitharaman

