Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के आर्थिक आंकड़ों से मिले मंदी कम होने के दिखे संकेत

September 16, 2023

चीन के आर्थिक आंकड़ों से मिले मंदी कम होने के दिखे संकेत

 

बीजिंग : चीन के कारखानों ने गति पकड़ ली है और अगस्त में खुदरा बिक्री में भी तेजी आई है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे वैश्विक महामारी के बाद की स्थिति से उबर सकती है। हालांकि, रेस्तरां तथा दुकानों में व्यस्त गतिविधि के बावजूद आंकड़ों में सभी महत्वपूर्ण संपत्ति क्षेत्र में लगातार कमजोरी दिखी। रियल एस्टेट डिवैल्पर्स सुस्त मांग के कारण कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रियल एस्टेट निवेश में अगस्त में सालाना आधार 8.8 प्रतिशत की गिरावट आई। साल की शुरुआत से ही गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है। बैंकों पर बोझ कम करने के लिए पीपुल्स बैंक आॅफ चाइना या केंद्रीय बैंक ने वीरवार देर रात कहा कि अधिकतर उधारदाताओं के लिए आरक्षित आवश्यकता में शुक्रवार तक 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें