Site icon Dainik Savera Times

कमजोर वैश्विक मांग से सितंबर में चीन के निर्यात व आयात में आयी 6.2% की गिरावट 

हांगकांग:  चीन के निर्यात और आयात दोनों में सालाना आधार पर सितंबर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कमजोर वैश्विक मांग के बावजूद गिरावट धीमी रही। शुक्रवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने गिरावट के साथ 6.2 प्रतिशत घटकर 299.13 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।
आयात भी 6.2 प्रतिशत घटकर 221.43 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। चीन ने 77.71 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया, जो अगस्त के 68.36 अरब अमेरिकी डॉलर से अधीक है।
ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश
Exit mobile version