Site icon Dainik Savera Times

China की विनिर्माण गतिविधियां जुलाई में घटी, आर्थिक मंदी का दबाव बढ़ा

बींजिग: निर्यात में कमी के चलते चीन की विनिर्माण गतिविधियां जुलाई में घट गईं, जिससे सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर आर्थिक मंदी को दूर करने का दबाव और बढ़ गया है। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण से यह पता चला। राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी और एक उद्योग समूह द्वारा जारी क्रय प्रबंधक सूचकांक जून के 49 अंक से बढक़र जुलाई में 49.3 अंक हो गया। हालांकि, इस सूचकांक में 50 से कम अंक का अर्थ है कि गतिविधियां घट रही हैं। एचएसबीसी के एरिन शिन ने एक रिपोर्ट में कहा कि चीन का विनिर्माण पीएमआई संकुचन को दर्शा रहा है, क्योंकि बाहरी क्षेत्र में दबाव बढ़ गया है। ऐसे में चीन को राजकोषीय और मौद्रिक उपायों के जरिए वृद्धि का समर्थन करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

Exit mobile version