Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के उप प्रधानमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे पाकिस्तान: सज्जाद हुसैन

July 30, 2023

चीन के उप प्रधानमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे पाकिस्तान: सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद: चीन के उप प्रधानमंत्री ही लीफंग तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। वह यहां अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) परियोजना की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेश विभाग कार्यालय (एफओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एफओ ने बयान में कहा कि उप प्रधानमंत्री पाकिस्तान के निमंत्रण पर 30 जुलाई से एक अगस्त तक इस्लामाबाद का दौरा करेंगे। लीफंग कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। एफओ ने कहा, ह्लउप प्रधानमंत्री सीपीईसी की 10वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगे। वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात भी करेंगे।

एफओ ने कहा कि लीफंग सीपीईसी की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे। सीपीईसी परियोजना पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिंजियांग प्रांत को जोड़ती है। यह चीन की अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है। भारत सीपीईसी को लेकर चीन के समक्ष विरोध जता चुका है क्योंकि यह परियोजना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरती है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें