नई दिल्ली: नई जीएसटी दरों के बारे में जल्द से जल्द स्पष्ट तस्वीर सामने आने से लग्जरी कार खंड सहित पूरे वाहन उद्योग को चालू तिमाही के दौरान अच्छा कारोबार करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद 3-4 सितंबर को 2 स्तरीय कराधान व्यवस्था लागू करने पर चर्चा करेगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा कि जीएसटी दरों में बदलाव को लेकर हालिया अटकलों ने उपभोक्ताओं के मन में अनिश्चितता पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की रुचि और मांग मजबूत है, लेकिन उन्होंने (संभावित खरीदारों ने) इंतजार करने का रुख अपनाया है, और इस देरी का असर वाहनों की बिक्री पर पड़ रहा है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि लग्जरी कार निर्माता कंपनी त्यौहारी सत्र में स्थिर गति और सकारात्मक नजरिये के साथ प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में जीएसटी पर स्पष्टीकरण आने की उम्मीद है, जिसके बाद उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और हमारी सभी उत्पाद श्रृंखलाओं में मांग बढ़ेगी। मर्सडिीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि त्यौहारी मौसम का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और कंपनी अगले हफ्ते ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक एकीकृत अभियान शुरू करेगी। इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख (कॉर्पोरेट रेटिंग) जितिन मक्कड़ ने कहा कि इस साल त्यौहारी सत्र में बिक्री मध्य-एकल अंकों में बढ़ने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...