Site icon Dainik Savera Times

Internet down! एक झटके में ठप हुई कई बड़ी वेबसाइट्स, Cloudflare निकला कारण

नई दिल्ली: दुनियाभर में अचानक इंटरनेट सेवाओं के ठप होने से लाखों यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि कई प्रमुख वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाएँ एकसाथ प्रभावित हो गईं, जिसकी मुख्य वजह कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) प्रदाता Cloudflare में आया टेक्निकल ग्लिच बताया जा रहा है।

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से शिकायतें करते हुए कहा कि कई वेबसाइट्स खुल नहीं रहीं या एरर दिखा रही हैं। इस समस्या से Canva, Downdetector, Groww, Zerodha समेत कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स प्रभावित हुए। कई लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने में भी दिक्कतें सामने आईं।

कंपनी द्वारा समाधान की कोशिश जारी

Cloudflare ने पुष्टि की कि उसकी कुछ सेवाओं में तकनीकी समस्याएँ आई हैं। कंपनी के अनुसार, डैशबोर्ड, API और संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को एरर दिखाई दे रही थी। स्टेटस पेज पर जारी अपडेट में कहा गया कि समस्याओं की पहचान कर ली गई है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से ठीक किया जा रहा है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह विभिन्न प्रभावित सेवाओं की निगरानी कर रही है और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: देशभर में इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल यात्रियों की लगी लंबी कतारें

एक महीने में दूसरी बड़ी बाधा

ध्यान देने वाली बात यह है कि Cloudflare की सेवाओं में आई यह रुकावट पिछले एक महीने में दूसरी बार सामने आई है। इससे पहले भी इसी तरह का आउटेज कई वेबसाइट्स को प्रभावित कर चुका है। चूँकि Cloudflare दुनियाभर की हजारों वेबसाइट्स को सुरक्षा और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएँ प्रदान करता है, इसलिए इसके सर्वर में आई किसी भी समस्या का व्यापक असर इंटरनेट यूजर्स पर पड़ता है।

Exit mobile version