Site icon Dainik Savera Times

Cloudtel ने केंद्रीय उपभेक्ता संरक्षण प्राधिकरण को एक लाख रुपये का चुकाया जुर्माना 

नई दिल्ली: क्लाउडटेल इंडिया ने अमेजन पर प्रेशर कुकर की बिक्री से जुड़े एक मामले में केंद्रीय उपभेक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को एक लाख रुपये का जुर्माना चुकाया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उक्त प्रेशर कुकर की बिक्री के दौरान बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) मानकों का उल्लंघन किया गया था।
सीसीपीए ने नवंबर, 2022 में अनिवार्य बीआईएस मानकों का उल्लंघन करते हुए अमेजन पर प्रेशर कुकर बेचने के लिए क्लाउडटेल इंडिया पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अमेजन इंडिया, जिसके पास क्लाउडटेल का स्वामित्व है, ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। प्राधिकरण ने अपने आदेश में क्लाउडटेल से 1,033 प्रेशर कुकर वापस मंगाने और ग्राहकों को पैसे लौटाने के लिए भी कहा था।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट
Exit mobile version