Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोयला आयात अप्रैल-सितंबर में 8% बढक़र 14.06 करोड़ टन पर पहुंचा

November 10, 2024

कोयला आयात अप्रैल-सितंबर में 8% बढक़र 14.06 करोड़ टन पर पहुंचा

Coal Imports Increased : भारत का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 7.8 प्रतिशत बढक़र 14.06 करोड़ टन हो गया। ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन र्सिवसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में देश का कोयला आयात 13.03 करोड़ टन था।

Coal Imports Increased

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि स्टॉक की अच्छी स्थिति और घरेलू बाजार में हाजिर ई-नीलामी के जरिये अधिक मात्र की पेशकश के कारण कोयला आयात की मांग सामान्य रहने की संभावना है। सितंबर में कोयला आयात सालाना आधार पर 2.16 करोड़ टन से 10.09 प्रतिशत घटकर 1.94 करोड़ टन रह गया। सितंबर के कुल आयात में गैर- कोकिंग कोयले की मात्र 1.32 करोड़ टन थी, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 1.48 करोड़ टन था। कोंिकग कोयले का आयात 33.9 लाख टन रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें