Site icon Dainik Savera Times

Coal India ने विदेश में महत्वपूर्ण खनिज संपत्तियों का अधिग्रहण शुरू किया

कोलकाता: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) अपने परिचालन में विविधता लाने और मूल्य श्रृंखला को अधिक एकीकृत करने के लिए विदेश में लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसी खनिज संपत्तियों के अधिग्रहण की योजना बना रही है। कंपनी ने हाल में अलौह और महत्वपूर्ण खनिजों को अपने दायरे में शामिल करने के लिए अपने मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन (एमओए) में संशोधन किया है। इससे नए क्षेत्रों में विस्तार करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का पता चलता है। एमओए किसी कंपनी के संविधान का आधार है।

इससे पहले सीआईएल ने विदेश में कोयला संपत्तियों के अधिग्रहण का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हो सका। इस समय सीआईएल विदेश में विलय और अधिग्रहण के लिए उपयुक्त अवसरों की तलाश कर रही है। कंपनी के प्रबंधन ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों यह जानकारी दी। यह रणनीतिक कदम आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप है, जिसके जरिए इन महत्वपूर्ण खनिजों की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

Exit mobile version