Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सितंबर में Coal India का उत्पादन 12.6% बढ़कर 5.14 करोड़ टन पर पहुंचा

October 2, 2023

सितंबर में Coal India का उत्पादन 12.6% बढ़कर 5.14 करोड़ टन पर पहुंचा

 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का कोयला उत्पादन सितंबर में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढक़र 5.14 करोड़ टन पर पहुंच गया। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 4.57 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में उसका उत्पादन 11.3 प्रतिशत बढक़र 33.29 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 29.9 करोड़ टन था। सितंबर में सीआईएल का कोयला उठाव 12.6 प्रतिशत बढ़कर 5.51 करोड़ टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 4.89 करोड़ टन था।

अप्रैल-सितंबर की अवधि में महारत्न कंपनी का कोयला उठाव भी 8.6 प्रतिशत बढक़र 36.07 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 33.2 करोड़ टन था। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

 

बड़ी खबरें पढ़ेंः SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की समय सीमा बढ़ाई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें