Site icon Dainik Savera Times

कोयला मंत्रालय ने कबाड़ से जुटाया 28.79 करोड़ रुपये का राजस्व

 

नई दिल्ली: कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक विशेष अभियान के तहत कबाड़ का निपटान करते हुए उसने 28.79 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि उसने कबाड़ का निपटारा करने के दौरान करीब 50.59 लाख वर्ग फुट जगह को भी खाली कराया है।

इस अभीयान के तहत 1,08,469 फाइलों की अभी तक समीक्षा की गई है और 8,088 फाइलों को नष्ट किया जा चुका है। इसके अलावा 80,305 ई-फाइलों की समीक्षा के बाद 29,993 ई-फाइलों को ऑनलाइन बंद भी किया गया है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान के दूसरे एवं तीसरे हफ्ते में कई तरह की गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

Exit mobile version