Site icon Dainik Savera Times

कोका-कोला ने भारत में व्‍यवसाय का रणनीतिक स्‍थानांतर‍ण किया

नयी दिल्‍ली: शीतलपेय पदार्थ क्षेत्र की कपनी द कोका-कोला कंपनी की एक सहायक कंपनी हिन्‍दुस्‍तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबी) ने आज तीन क्षेत्रों में बॉटलिंग परिचालन के ट्रांसफर की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि राजस्‍थान के बाजार पर कंधारी ग्‍लोबल बेवरेजेज (जिसमें एनरिच एग्रोफूड प्रोडक्‍ट्स प्राइवेट लिमिटेड और कंधारी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड आते हैं) का स्‍वामित्‍व होगा और वही इसका परिचालन भी करेगी। अभी वे दिल्‍ली के कुछ भागों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्‍मू एवं कश्‍मीर और लद्दाख में परिचालन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, अब इस नए शेड्यूल पर होगा आयोजन

Exit mobile version